{"_id":"5c671302bdec224c164ed0ad","slug":"101550258946-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
बागपत। एसपी ऑफिस एवं जिले के सभी थानों में शोकसभा हुई जिसमें पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस ऑफिस मेें एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कोतवाली बागपत में इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू सहित सभी दरोगा व सिपाहियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बड़ौत कोतवाली में इंस्पेक्टर संजीव कुमार समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। खेकड़ा थाने में इंस्पेक्टर उमेश रोहिया समेत समस्त पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा छपरौली, रमाला, दोघट, बिनौली, बालैनी, सिंघावली अहीर, चांदीनगर थाने में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। महिला थाने में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।