फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ये हैं रियल और रील की नायिकाएं

ये हैं रियल और रील की नायिकाएं

Mon, 11 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
ये हैं रियल और रील की नायिकाएं
बागपत। जौहड़ी गांव में सांड़ की आंख फिल्म की शूटिंग की तैयारियां चल रही है। असल में फिल्म की पूरी कहानी शूटर दादी के परिवार की चार महिलाओं पर केंद्रित है। इनकी भूमिका अलग-अलग अभिनेत्री निभा रही है। गांव के संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने और क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने की कहानी है।
विज्ञापन


भूमि पेडनेकर बनेंगी चंद्रो तोमर
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर की भूमिका सोन चिड़िया की नायिका भूमि पेडनेकर अदा करेंगी। चंद्रो तोमर इस परिवार की ऐसी सदस्य है, जिसने सबसे पहले शूटिंग रेंज पर जाना शुरू किया और गांव के विरोध का सामना किया।
विज्ञापन


तापसी पन्नू होंगी प्रकाशो तोमर
बागपत। संघर्ष की मिसाल प्रकाशो तोमर की भूमिका अभिनेत्री तापसी पन्नू निभाएंगी। प्रकाशो ने जेठानी चंद्रो तोमर के साथ मिलकर संघर्ष किया। बेटी और पौत्री को वह निशानेबाजी में गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा अर्जुन बनेंगी शेफाली तोमर
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर की पोती शेफाली तोमर की भूमिका बाल कलाकार सारा अर्जुन निभाएंगी। शेफाली ने ही सबसे पहले शूटिंग सीखना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक भी शेफाली को ही मिला था।

प्रिथा बख्शी बनेंगी सीमा तोमर
बागपत। अंतरराष्ट्रीय ट्रेप शूटर सीमा तोमर की भूमिका प्रिया बख्शी निभाएंगी। सीमा के संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते हुए इस फिल्म में दिखाया जाएगा। सीमा शूटर दादी प्रकाशो तोमर की बेटी हैं।


खास होंगे चौधरी अटल सिंह ठेकेदार
बागपत। शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका फिल्म में निर्माता निर्देशक प्रकाश झा निभाएंगे। ईंट भट्टा कारोबारी रहे अटल सिंह ठेकेदार की उम्र वर्तमान में करीब 94 साल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed