फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत की बिटिया से मोदी बोले, कभी हिम्मत न हारना

बागपत की बिटिया से मोदी बोले, कभी हिम्मत न हारना

Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत की बिटिया से मोदी बोले, कभी हिम्मत न हारना
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा की छात्रा ट्विंकल शर्मा ने जिंदगी और परीक्षा की तैयारी को साझा किया। बागपत की बेटी से प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी हिम्मत न हारना। सत्य की राह और मेहनत से जीवन में सफलता मिलती है। छात्रा ने आईएएस बनने की चाह जताई, तो पीएम ने कहा कि कभी देश को मत भूलना।
विज्ञापन

मवी कलां गांव निवासी और आईपीएस काठा में कक्षा 11 की छात्रा ट्विंकल शर्मा ने ऑनलाइन परीक्षा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में मुलाकात का मौका हासिल किया था। अपने गांव पहुंची छात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या बनना चाहती हो। उसने जवाब में आईएएस कहा तो पीएम ने कहा कि क्यों। छात्रा ने जवाब दिया कि देश की सेवा के लिए। पीएम ने कहा कि जो लक्ष्य बनाया है, उसे हासिल करने के लिए मेहनत करो, जिस भी मुकाम पर रहो, हमेशा देश और समाज की सेवा करो। मेहनत का फल जरूर मिलता है। जिंदगी में तमाम दौर आते हैं, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
विज्ञापन



आखिरी दिन दिया टेस्ट देकर क्वालीफाई
बागपत। ट्विंकल शर्मा ने बताया कि जैसे ही उसे इसे अभियान की जानकारी मिली तो उसने ऑनलाइन टेस्ट दिया। इसमें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत कई सवाल पूछे गए। जिले के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं में ट्विंकल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान चलाते हैं पिता, माता गृहणी
बागपत। आईएएस बनने की चाह रखने वाली ट्विंकल शर्मा के पिता रविंद्र शर्मा गांव में पशु आहार की दुकान चलाते हैं। माता कविता शर्मा गृहणी है और भाई आयुष शर्मा दसवीं का छात्र है।



आईपीएस काठा में मनाई गई खुशी
बागपत। प्रधानमंत्री से मिलने वाली जिले की अकेली छात्रा ट्विंकल शर्मा के स्कूल आईपीएस काठा में खुशी का माहौल है। प्रबंधक अजय चौधरी और स्कूल के उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी वह प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed