फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेतना रथयात्रा को सफल बनाने पर किया मंथन

चेतना रथयात्रा को सफल बनाने पर किया मंथन

Sun, 02 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
चेतना रथयात्रा को सफल बनाने पर किया मंथन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें सात दिसंबर से शुरू होने वाली चेतना रथयात्रा को सफल बनाने पर मंथन किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। संचालन ललित जैन ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए चेतना रथ यात्रा बाराबंकी से शुरू होकर 7 दिसंबर को बागपत पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पुरानी पेंशन 1 अप्रैल 2004 के बाद बंद कर दी। इसके स्थान पर एनपीएस लागू किया। तभी से इसका विरोध चल रहा है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जगह-जगह बैठकें, आंदोलन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। बैठक मेें निर्णय लिया जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी, तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। इसमें अजयराज शर्मा, राजीव कुमार, नवनीत चौधरी, अनिल राणा, मनोज, सत्यपाल, सुभाष शर्मा, ललित जैन, संजय, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन


ट्रायल मेें खिलाड़ियों का चयन किया
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह एकेडमी दाहा में 67वीं सीनियर वालीबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया। इसमें चयनित होने के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को दो दिन का प्रशिक्षण दाहा में दिया जाएगा। यह जानकारी बागपत वॉलीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed