फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पुलिस परीक्षा संपन्न

भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पुलिस परीक्षा संपन्न

Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पुलिस परीक्षा संपन्न
बड़ौत (बागपत)। उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए छपरौली रोड पर बने परीक्षा केंद्र कालिंदी देवी कॉलेज में सोमवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच दो पाली में परीक्षा कराई। सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया। मोबाइल सहित अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र से बाहर रखवाया। उधर परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए एसपी सहित आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। दोनों पाली की परीक्षा खत्म होने तक एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र में डटे रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए कालिंदी देवी कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली 3 बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। प्रथम पाली के लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद एंट्री शुरू कर दी गई। आधार कार्ड, पहचान पत्र सहित अभ्यर्थियों का फोटो लगा रोल नंबर की जांच कर ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री दी। एसपी जयप्रकाश, एएसपी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रमानंद कुशवाहा, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्र में डटे रहे। प्रत्येक पाली में 1340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास बड़ी संख्या मेें पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया विभाग भी छानबीन में जुटा रहा। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की। केंद्र अधीक्षक डा. उमेद सिंह ने बताया कि 23 कमरों में परीक्षा कराई।
विज्ञापन


देरी से पहुंचने वालों की नहीं होने दी गयी एंट्री
बड़ौत। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई, लेकिन केंद्र अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू किया और साढे़ नौ बजे एंट्री बंद कर दी। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक और फल विक्रेताओं की रही चांदी
बड़ौत। बड़ौत-मलकपुर रोड स्थित कालिंदी देवी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों की मजबूरी का ई-रिक्शा चालकों व फल विक्रेताओं ने फायदा उठाया। बड़ौत की छपरौली चुंगी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालकों ने 40 से 50 रुपये प्रति अभ्यर्थी वसूले। वहीं फल विक्रेताओं ने भी अभ्यर्थियों की जेब ढीली की।

द्वितीय पाली मेें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने डाला डेरा
बड़ौत। प्रथम पाली जहां सुबह दस बजे से थी, वहीं द्वितीय पाली तीन बजे से पांच बजे तक थी। लेकिन द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों ने सुबह से ही परीक्षा केंद्र के पास डेरा डाल लिया था।

ई-आधार कार्ड वालों को नहीं घुसने दिया परीक्षा केंद्र में
बड़ौत। परीक्षा केंद्र पर ई-आधार कार्ड वाले अभ्यर्थियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया, इसलिए दर्जनों अभ्यर्थियों को एंट्री न मिलने पर मायूस लौटना पड़ा।

कोचिंग सेंटरों पर रही पैनी नजर
बड़ौत। नगर मेें उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा को देखकर पुलिस प्रशासन की कोचिंग सेंटरों पर पैनी नजर रही। रविवार देर शाम ही नगर व आसपास क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटर को या तो बंद करा दिया गया या फिर पूरे दिन आसपास सार्दी वर्दी में पुलिस प्रशासन की टीम वहां पर तैनात रही।


पेपर को देख खिल उठे चेहरे
बड़ौत। उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा के बाद लौटे ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। हालांकि कुछ ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed