फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीजी-2 को दिया चार्ज को जनपद के अवर अभियंता दे देगें इस्तीफा

टीजी-2 को दिया चार्ज को जनपद के अवर अभियंता दे देगें इस्तीफा

Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
टीजी-2 को दिया चार्ज को जनपद के अवर अभियंता दे देगें इस्तीफा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न के विरोध मेें बुधवार को उप्र राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ के सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर निर्णय लिया कि यदि संघ की मांग पूरी नहीं हुई तो जनपद के समस्त अवर अभियंता कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

बुधवार को शाम के समय उप्र राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष इंद्र्रपाल सिंह और उपाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व मेें संघ के सदस्य सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष इंद्र्रपाल सिंह ने कहा आए दिन विभागीय कार्यों के दौरान संघ के कर्मचारियों के साथ बाहरी और राजनीतिक लोगों द्वारा अभद्रता और गाली-गलौच की जा रही है। अब इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। पवन कुमार ने बताया कि न तो कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश मिल पा रहा है और न ही सरकारी छुट्टियां, इससे कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। विकास और संदीप खुशीराज कश्यप ने कहा कि किसी भी उपकेंद्र व फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य सही नहीं है। अवर अभियंताओं को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश और एफआईआर मेें एसडीओ को शामिल करने की मांग उठाई। विभागीय अफसरों को चेतावनी दी कि यदि किसी टीजी-2 को जेई का चार्ज सौंपा तो जनपद के समस्त अवर अभियंता कार्य बहिष्कार कर इस्तीफा दे देंगे। इसमेें जिला सचिव राजेश, कोषाध्यक्ष गुलशन, पवन कुमार, आलोक, मनोज, रविंद्र, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र प्रताप, अंकुर, रवि, कन्हैया, अजय, विनय कुमार शर्मा, सुनील, गजेंद्र, संत कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed