{"_id":"5a8c7eea4f1c1b410b8ba222","slug":"101519156970-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 युवतियों का सामूहिक विवाह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 युवतियों का सामूहिक विवाह आज
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को बसंत विवाह मंडप में हिंदू और मुस्लिम 101 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इसकी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सीडीओ चांदनी सिंह ने समारोह स्थल का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बागपत को 476 विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। शादी के लिए नगर निकाय और ब्लॉक दफ्तर में आवेदन करना निर्धारित किया । प्रशासन ने लक्ष्य के अनुरूप 101 लड़कियों के आवेदन को स्वीकार कर उनकी जांच की, इसमें सभी आवेदन सही मिले। बुधवार को 101 युवतियों की शादी होगी। इसमें 52 हिंदू और 49 मुस्लिम युवतियों के धर्म के रीति रिवाज से शादी होगी। प्रशासन ने दान दहेज और खाने पीने की व्यवस्था है। सीडीओ चांदनी सिंह ने मंगलवार को विवाह समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 101 कन्याओं का सामूहिक रूप से विवाह होगा। इसमें मंत्री से लेकर सभी विधायक और जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया 20 हजार लड़की के खाते में जाएंगे, 10 हजार का सामान दिया जाएगा और पांच हजार रुपये से खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।
शादी की तैयारियों में जुटे विकास भवन के कर्मचारी
डीडीओ हुब लाल ने बताया सामूहिक विवाह योजना की तैयारी में विकास भवन के कर्मचारी लगे हैं। युवतियों को दिए जाने वाले सामान को विभाजित किया है। उन्होंने बताया सामाजिक संगठनों का भी शादी समारोह में सहयोग लिया जा रहा है। सामाजिक संगठन लड़कियों को उपहार में बर्तन, आभूषण, कपड़े और अन्य सामान दे रहे हैं। प्रशासन सामान लड़कियों को देगा।
विज्ञापन
52 हिंदू और 49 मुस्लिम लड़कियों की होगी शादी
डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में 52 हिंदू और 49 मुस्लिम समाज की लड़कियों की शादी होगी। फेरे के लिए पंडित जी और निकाह के लिए मौलाना की व्यवस्था की है। विवाह समारोह में हवन कुंड बनाने का सहयोग तीन मुस्लिम महिलाओं ने दिया। उन्होंने 52 हवन कुंड है। जहां पर हिंदू लड़कियों की शादी होगी।