{"_id":"5a566a024f1c1b1f198b4657","slug":"101515612674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बोली, विद्यालय की बाउंड्री है छोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बोली, विद्यालय की बाउंड्री है छोटी
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक और छात्राओं से समस्याएं पूछी। सभी ने विद्यालय की बाउंड्री को ऊंची और सुरक्षा गार्ड तैनात कराने की मांग की।
बुधवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार बीएसए योगराज सिंह के साथ छपरौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचे, वहां उन्होंने रसोई, कक्षा, अन्य जगहों का निरीक्षण किया। वहीं विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से शिक्षा के बारे में जानकारी ली। लड़कियों ने सभी सही जवाब दिए। वहीं समस्या रखी विद्यालय की बाउंड्री बहुत छोटी है। इस कारण असामाजिक तत्व परेशान करते हैं। पढ़ाई में बाधा पहुंचती है। डीएम से बाउंड्री के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था कराने की मांग की है। विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों ने भी डीएम को यह ही समस्या बताई। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीएसए ने भी जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन का निरीक्षण किया। शिक्षकों को निर्देश दिए समय पर पहुंचकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
बड़ौत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया तो विद्यालय में तैनात महिला शिक्षकों मेें हड़कंप मच गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला।
विज्ञापन
डीएम ऋषिरेंद्र बुधवार को अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान शिक्षण कार्य मेें जुटी वार्डन मधु त्यागी सहित अन्य शिक्षिकाओं मेें अफरा-तफरी मच गई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान जहां बालिकाओं के रहने-सहने की स्थिति का जायजा लिया, वहीं छात्राओं से कुछ प्रश्न भी पूछे। विभागीय रिकार्ड पूरा मिला। डीएम ने वार्डन मधु त्यागी से बालिकाओं की शिक्षा पर ओर अधिक मेहनत करने को कहा। साथ ही शत-प्रतिशत बालिकाओं की उपस्थिति पर बल दिया। वार्डन ने बताया कि कुछ बालिकाएं सर्दी की छुट्टियां में घर गई है। बाद मेें डीएम यह कहकर लौट गए कि कुछ दिनों के बाद फिर से विद्यालय का निरीक्षण करूंगा। उनके साथ बीएसए योगराज सिंह, एबीएसए विनोद वर्मा आदि अन्य शामिल रहे।