{"_id":"5a4544aa4f1c1b0b788b5650","slug":"101514489002-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नाले में पानी के संचार से जल स्तर बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नाले में पानी के संचार से जल स्तर बढ़ेगा
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जल पुरूष राजेंद्र सिंह के प्रतिनिधि ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह ने बरसाती नाले को जीवित करने का बीड़ा उठाया है। इससे कई गांवों को लाभ होगा।
बसौद, बिचपड़ी, नंगला, डौला और गौसपुर गांवों से होता एक एक बरसाती नाला निकला हुआ है। जो खैला, खासपुर से होते हुए हिंडन में मिल जाता है। बरसात के दिनों में नाले से इन गांवों के तालाब भर जाते थे। यह ही नहीं हिंडन का पानी रिचार्ज हो जाता था। यह बरसाती नाला 15-20 वर्षों से बंद है। इस कारण क्षेत्र का जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। तालाबों से लेकर हिंडन का पानी रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के लिए समस्या गंभीर होती जा रही है। बरसाती नाले को पुनर्जीवित करने का ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सचिव और जल पुरुष के प्रतिनिधि कृष्णपाल ने बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि बरसाती नाले गंदगी और झाड़, खरपतवार से अटा है। इसकी सफाई होने के बाद इसमें पानी छोड़ा जाए तो तालाबों को भरा जा सकता है। इससे क्षेत्र के पानी का रिचार्ज तो होगा और जल स्तर बढ़ेगा। इसके साथ ही हिंडन का पानी भी रिचार्ज हो जाएगा। किसानों को फायदा पहुंचेगा। इस संबंध में सीडीओ चांदनी सिंह से इन गांवों प्रधानों को साथ लेकर मुलाकात की। सफाई कराने के लिए प्रयास करेंगे। कार्ययोजना बनाई जाएगी। उच्च स्तर पर मांग को उठाया जाएगा।