{"_id":"5a42a4894f1c1b6a118ba3ed","slug":"101514316937-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज के लोगों ने फिर दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज के लोगों ने फिर दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में पट्टे की जमीन न मिलने से क्षुब्ध दलित समाज के लोगों की हरिजन चौपाल पर पंचायत हुई, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि उन्हें उनके पट्टो की जमीन नहीं दिलवाई गई तो दलित समाज के लोग 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए मास्टर पीतम सिंह ने कहा कि बामनौली गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया से सैकड़ों किसान त्रस्त है। चकबंदी किसानों के लिए ही नहीं बल्कि दलित समाज के लोगों के लिए पट्टे की जमीन, तो कुछ लोगों के लिए नसबंदी पट्टे न मिल पाने के कारण मुसीबत का सबब बनी हुई है। जमीन के लिए न्याय न मिल पाने के कारण किसान कृष्णपाल ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि चकबंदी के दौरान दलित समाज के लोगों को पट्टे की जमीन मिली ही नहीं यदि किसी को मिली भी है तो वह दबंगों के चकों के बीच माप दी गई। जिन पर दबंगों ने कब्जे कर रखे हैं। शिकायत के बावजूद भी उन्हें जमीन नहीं दिलवाई जा रही है। जिसके कारण उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई तक भी प्रभावित हो रही है। पंचायत में सभी ने एकजुट होकर निर्णय लिया की यदि उनकी जमीन उन्हें शीघ्र ही नहीं दिलवाई गई तो 26 जनवरी को दलित समाज के सैकड़ों लोग धर्म परिवर्तन करेंगे। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता भी दलित समाज को मनाने पहुंचे, लेकिन चेतावनी दी गई कि धर्म परिवर्तन के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। पूर्व प्रधान महिपाल, ताराचंद, वकील, जसवीर, कृष्णपाल, विनोद, उपदेश, ब्रजपाल, दिनेश, राजवीर, धर्मपाल, रामकुमार, सहदेव आदि मौजूद रहे।