{"_id":"64bec32bcf85084bbc038d06","slug":"100-years-old-small-mosque-will-be-demolished-in-singhavali-ahir-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3524-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिंघावली अहीर में ध्वस्त होगी 100 साल पुरानी छोटी मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिंघावली अहीर में ध्वस्त होगी 100 साल पुरानी छोटी मस्जिद
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर गांव में 100 साल पहले बनी छोटी मस्जिद का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसका जल्द ही ध्वस्तीकरण कर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। मस्जिद की प्रबंध समिति के आवेदन पर ध्वस्तीकरण और नवनिर्माण को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
सिंघावली अहीर गांव की छोटी मस्जिद समिति के प्रबंधक युनुस अंसारी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव की छोटी मस्जिद का निर्माण करीब 100 साल पहले हुआ था। उन्होंने बताया कि 100 साल पहले बनी मस्जिद के भवन में अब जगह-जगह दरार आ चुकी है और फर्श भी धंस गया है। जिसको लेकर कभी भी हादसा होने का खतरा है। उन्होंने मस्जिद के भवन के ध्वस्तीकरण और नवनिर्माण की अनुमति देने की मांग की। इसके बाद डीएम ने बागपत एसडीएम को प्रकरण की जांच करने के आदेश जारी किए। जिसके बाद तहसील की टीम भेजकर सत्यापन कराया गया। लेखपाल की रिपोर्ट में मस्जिद जर्जर हाल में मिली। इसके बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से मस्जिद के भवन के ध्वस्तीकरण और नव निर्माण को लेकर आख्या मांगी है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मस्जिद के भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
चंदा एकत्र कर बनवाएंगे मस्जिद
समिति के प्रबंधक युनुस अंसारी ने बताया कि पहले भी मस्जिद चंदा एकत्र कर बनाई गई थी। जिसके ध्वस्तीकरण और नव निर्माण की अनुमति मिलने के बाद ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर निर्माण कराया जाएगा।