{"_id":"61608b748ebc3e05ab3bd162","slug":"100-quintal-seeds-of-two-varieties-of-potatoes-found-baghpat-news-mrt559832151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिला आलू की दो प्रजातियों का 100 क्विंटल बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिला आलू की दो प्रजातियों का 100 क्विंटल बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में रबी की फसलों की बुआई के लिए उद्यान विभाग को आलू की दो प्रजातियों का सौ क्विंटल बीज मिला है। यहां आलू की दो सौ हेक्टेअर रकबे में बुआई की जाती है। किसानों को उद्यान विभाग से 2080 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेेने के लिए किसानों को फर्द दिखानी होगी।
जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि विभाग को शासन से आलू की दो प्रजातियों 3797 व चिप्सोना का बीज मिला है। इनमें 50 क्विंटल चिप्सोना और 50 क्विंटल 3797 का बीज है। किसानों को बीज लेने के लिए कार्यालय में फर्द के साथ उपस्थित होना होगा। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा।
20 से 25 सेंटीमीटर पर करें बुआई
आलू की अच्छी पैदावार के लिए 20 से 25 सेंटीमीटर पर बुआई करनी चाहिए। एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति के बीच कम से कम 50 सेंटीमीटर की दूरी रहनी चाहिए। एक हेक्टेयर में 15 से 16 क्विंटल बीज की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
किचन गार्डन के लिए 90 प्रतिशत अनुदान
किसानों को किचन गार्डन बनाने के लिए 90 प्रतिशत के अनुदान पर सब्जी का बीज वितरित किया जाएगा। शासन स्तर से जिला उद्यान विभाग को 6022 किट उपलब्ध कराई गई हैं। एक किट में आठ प्रकार की सब्जी के बीज हैं। उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि एक किट में पालक, मैथी, टमाटर, तोरई, लोकी, भिंडी, टमाटर और बैंगन के बीज हैं। एक किट की कीमत 200 रुपये है। किसानों को अनुदान पर 20 रुपये में किट उपलब्ध कराई जाएगी।