फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   100 meter race

100 मीटर दौड़ में अक्षरा और दक्ष प्रथम

Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
100 meter race
100 मीटर दौड़ में अक्षरा और दक्ष प्रथम
विज्ञापन

बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जूनियर गर्ल्स की 100 मीटर दौड़ में अक्षरा प्रथम, तनु पंवार द्वितीय, अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दक्ष प्रथम, हिमांशु द्वितीय, लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहा।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग, विधायक केपी मलिक, निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। कक्षा छह और सात की छात्राओं ने स्वागत गान और सरस्वती वंदना पेश की। इसके उपरांत चारों सदनों में चेनाब, गंगेज, झेलम व सतलुज के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने हाउस कैप्टन के साथ मिलकर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इसके बाद हुए मुकाबलों में 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में एकता प्रथम, गहना द्वितीय, अंशिका तृतीय, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिमन्यु प्रथम, अजय तोमर द्वितीय और दीपांशु भारद्वाज तृतीय रहा। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु शर्मा प्रथम, वंश मलिक द्वितीय, माहिर तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर रिले रेस सीनियर बालक वर्ग में अभिमन्यु प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, जिशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, एकता द्वितीय व सिमरन तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। अंत में स्कूल की ओर से मुख्य अतिथियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पीटीआई विनय सहरावत, अनुज उज्जवल, नीलम तोमर, अनिता शर्मा, विपिन धामा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed