फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat: No place found in crematorium, villagers forced to perform last rites of a young man on raodside

Baghpat News: श्मशान में नहीं मिली जगह, सड़क किनारे युवक का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए ग्रामीण

Sat, 29 Apr 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 05:02 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को दिल का झकझोर देने वाला मामला सामने आया। यहां गांव में एक युवक की मौत हो जाने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में जगह नहीं मिली तो ग्रामीण सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन
Baghpat: No place  found in crematorium, villagers forced to perform last rites of a young man on raodside
सड़क किनारे अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रटौल थानाक्षेत्र में एक युवक की मौत होने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को परेशनी का सामना करना पड़ा। गांव में शमशान घाट नही होने और मृतक भूमिहीन होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने ढिकौली-बंथला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और फिर किनारे पर ही शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


भैड़ापुर गांव के रहने वाले टीटू (45) पुत्र नत्थे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा थ, जिसकी बीमारी के कारण मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शमशान घाट की भूमि पर विवाद होने के कारण ग्रामीण मौत होने पर अपने खेतों में शव का अंतिम संस्कार करते है।
विज्ञापन

Baghpat: No place  found in crematorium, villagers forced to perform last rites of a young man on raodside
शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि मृतक टीटू का परिवार भूमिहीन है। जिस कारण टीटू की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर घूम रहे ग्रामीणों ने विनयपुर गेट के पास ढिकौली-बंथला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

सूचना मिलने पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सड़क किनारे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।  

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: उडन दस्ते ने बरामद किए कार से 7 लाख 86 हजार रुपये, आयकर टीम जांच में जुटी

Baghpat: No place  found in crematorium, villagers forced to perform last rites of a young man on raodside
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव में भटकते रहे, लेकिन नहीं मिली जगह
मृतक टीटू का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार वाले शवयात्रा लेकर तो चल दिए, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली। काफी देर तक धूमने के बाद ग्रामीण विनयपुर गेट पर पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया।
 
पहले भी हो चुका है यही हाल
ग्रामीण राजकुमार, रमेश ने बताया कि शमशान घाट नहीं होने के कारण भूमिहीन परिवारों को इधर उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले भी एक भूमिहीन की मौत होने के बाद सड़क किनारे शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा था। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed