फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat: Bike catches fire after hitting stone laid for construction on highway, BSF jawan dies

Baghpat: हाईवे पर निर्माण के लिए डाले गए पत्थर से टकराकर बाइक में लगी आग, बीएसएफ जवान की मौत

Thu, 06 Mar 2025 10:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 06 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

सुनील कुमार अपने चचेरे भाई के मंढा कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Baghpat: Bike catches fire after hitting stone laid for construction on highway, BSF jawan dies
अस्पताल में ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी के पास दिल्ली देहरादून कॉरिडोर निर्माण के लिए डाले गए पत्थर से टकराकर बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार (41) की मौत हो गई और उनकी बाइक में आग लग गई। मृतक सुनील कुमार बागपत के मेरठ रोड पर अपने चचेरे भाई के मंढा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

सांकलपुट्ठी गांव के रहने वाले सुनील कुमार बीएसएफ में हेड कांस्टेबल थे। उनके चाचा रामदयाल सिंह बागपत के मेरठ रोड पर कालोनी में रहते हैं। बुधवार को सुनील कुमार के चचेरे भाई आर्मी कैप्टन डॉ. शुभम का मंढा कार्यक्रम था। उसमें सुनील कुमार अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रात करीब एक बजे बाइक से गांव वापस जाने लगे। उनके पीछे परिवार वाले कार में सवार होकर चल दिये। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर दिल्ली देहरादून कॉरिडोर के निर्माण के लिए हाईवे पर डाले गए पत्थर से बीएसएफ जवान की बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही सुनील कुमार की बाइक में आग लग गई। वहां पहुंचे परिवार वालों ने सुनील को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील कुमार के दो बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed