{"_id":"67f54b81b23dcfa51b01fb06","slug":"baghpar-5-26-crore-embezzled-money-distributed-like-churan-policemen-also-got-lakhs-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चूरन की तरह बांटे गबन के 5.26 करोड़, पुलिसवालों ने भी लाखों लपके, जानें किससे कितने रुपये हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चूरन की तरह बांटे गबन के 5.26 करोड़, पुलिसवालों ने भी लाखों लपके, जानें किससे कितने रुपये हुए बरामद
Tue, 08 Apr 2025 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:46 PM IST
सार
बैंक से एटीएम में डालने के लिए निकाले गए 5.26 करोड़ रुपये गबन करने के मामले में सिपाही राजीव और सरधना थाने में तैनात सिपाही ओजस्वी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बरामद किए गए करोड़ों रुपये संदूक में भरकर सील किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम में डालने के लिए बैंक से निकलवाकर 5.26 करोड़ रुपये गबन करने के मामले में बागपत की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम में तैनात सिपाही राजीव और मेरठ के सरधना थाने में तैनात सिपाही ओजस्वी निवासी लिसाढ़ भी शामिल मिले। पुलिस ने दोनों सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गबन के 29.80 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एटीएम से तीन दिन में 5.26 करोड़ रुपये का गबन करने के बाद दोनों मुख्य आरोपी गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी और रॉकी निवासी हसनपुर जिला शामली फरार हो गए थे। फरार होने से पहले दोनों ने गबन की रकम को दो हिस्सों में बांट लिया। गबन की रकम खेत और घर में दबा दी थी। गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। मुख्य आरोपी गौरव ने अपने घर में भूसे के नीचे गड्ढे से 2,31,96,760 रुपये, जबकि रॉकी ने अपने खेत में दबे 2,29,24,800 रुपये बरामद कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले आरोपी रोबिन उर्फ गुड्डू से 63 हजार और मनीष निवासी जौहड़ी से 50 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं। मुख्य आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला कि पुलिस से बचाने और पैरवी करने के लिए गौरव वाल्मीकि को आठ लाख रुपये, मुख्य आरोपी गौरव ने अपने भाई और पिता को 15 लाख रुपये, पिंटू को पांच लाख रुपये, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम में तैनात सिपाही राजीव को 6.80 लाख रुपये, सरधना थाने में तैनात सिपाही ओजस्वी निवासी लिसाढ़ और उसके भाई को तीन लाख रुपये दिए थे।
पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास चेकिंग के दौरान सिपाही राजीव से 6.80 लाख, सिपाही ओजस्वी मलिक और उसके भाई मोनू से तीन लाख रुपये बरामद किए। इसके अलावा लिसाढ़ गांव के लौकी से दस लाख और मुख्य आरोपी रॉकी के भाई रोहित से दस लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों सिपाहियों समेत पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
गबन के नोटों की हरियाली देख बिगड़ गई खाकी की नीयत
5.26 करोड़ रुपये का गबन करने के मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस महकमे से जुड़े करीबियों की मदद ली और इसके बदले लाखों रुपये भी बांटे। इस प्रकरण में गबन के नोटों की हरियाली देख खाकी की नीयत भी डोल गई। इसमे सबसे पहले चंडीगढ़ पुलिस के डीसीसी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी कार्रवाई के शिकंजे में फंसे। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया और बड़ौत के गबन के मुकदमे में भी आरोपी बनाया गया। इसके बाद बागपत क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सिपाही राजीव और सरधना थाने में तैनात सिपाही ओजस्वी मलिक की करतूत भी उजागर हो गई।

जेल में बंद गौरव वाल्मीकि की रिमांड पर बुधवार को सुनवाई
पुलिस ने गबन के मुख्य आरोपियों के साथ अन्य आरोपियों से गबन की रकम बरामद की। इसमे जेल भेजे गए गौरव वाल्मीकि पर दस लाख रुपये होना सामने आया है। गौरव वाल्मीकि को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की, जिस पर बुधवार को न्यायालय में सुनवाई होगी।

मुख्य आरोपी गौरव के भाई और पिता की तलाश शुरू
गबन के मुकदमे में मुख्य आरोपी गौरव का भाई और पिता अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। बताया कि गौरव ने जेल जाने से पहले अपने भाई और पिता को लाखों रुपये पैरवी के लिए दिए थे। मुख्य आरोपी गौरव का पिता और भाई अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम बरामद होने की उम्मीद है।

दिल्ली में सरेंडर कराने की थी तैयारी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी को पहले दिल्ली में सरेंडर कराने की योजना बनाई गई। इसके लिए गौरव वाल्मीकि को दस लाख रुपये दिए गए, लेकिन दिल्ली में सरेंडर नहीं हो सके। इसके बाद चंडीगढ़ में सेटिंग कर दोनों तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार दर्शाए गए।

ये बोले एसपी
गबन के मुकदमे में क्राइम ब्रांच की स्वाट और सरधना थाने में तैनात सिपाही की भूमिका उजागर हुई। दोनों सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 29.80 लाख रुपये बरामद किए गए। शेष रकम की बरामदगी के लिए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
-अर्पित विजयवर्गीय, एसपी