{"_id":"f10d61ef9cade6b4f56bb2b6d9bf3a53","slug":"bag-in-tajmahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में लावारिस बैग से हड़कंप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में लावारिस बैग से हड़कंप!
अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 19 Sep 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजमहल को देखने पहुंची ईरानी पर्यटक 4.50 लाख रुपये से भरा बैग चेकिंग स्थल पर ही छोड़ गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद सीआईएसएफ ने उसे बैग सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईरान की मोरादी इनसीमरस भारत भ्रमण पर आई हुई हैं। वह फतेहाबाद स्थित पांच सितारा होटल में ठहरी हैं। बुधवार सुबह मोरादी ताजमहल देखने पहुंचीं।
विज्ञापन
पूर्वी गेट से प्रवेश के दौरान उन्होंने अपना बैग काउंटर पर ही छोड़ दिया। लावारिस बैग को देखकर सीआईएसएफ में हड़कंप मच गया। एक्सरे करने पर उसमें रुपये रखे दिखाई दिए।
विज्ञापन
बैग खोल कर जांच की गई तो उसमें पासपोर्ट भी रखा मिला। इसके बाद ताजमहल में उसकी तलाश शुरू की गई। ताजगंज थाने को भी सूचित कर दिया गया। एक घंटे बाद मोरादी ताज में ही मिल गई।
उसने बताया कि बैग में 8.75 लाख इरानी रियाल (भारतीय करेंसी में करीब साढ़े चार लाख रुपये) सौ अमेरिकी डालर और 18 हजार भारतीय रुपये थे। सीआईएसएफ ने उसे बैग सौंप दिया।