{"_id":"e1176d18-9bca-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"baba-ramdev-is-praising-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव भी कर रहे मोदी का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव भी कर रहे मोदी का गुणगान
आगरा/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की बयार से बाबा रामदेव भी पुरवाई सी ठंडक महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए बाबा रामदेव ने कहा कि एनडीए सरकार अगर नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में जनता के सामने लाती है तो यह देश का सौभाग्य होगा।
कांग्रेस हारी हुई है, उसे हराने की नहीं बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चरित्र वाले बेहतर राजनीतिज्ञों को जिताने की जरूरत है।
जनता ऐसे केवल तीन सौ सांसद चुन कर लोकसभा भेज दे, देश का कायाकल्प हो जाएगा।
मोदी ईमानदार नेता
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी के साहसिक, ईमानदार और राष्ट्रवादी राजनीतिक कहा।
उन्होंने कहा कि इस समय देश में इस प्रकार के राजनीतिक दल नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से कुछ ही राजनीतिक बचे हैं।
अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं 66 साल के इतिहास में पहले पीएम होंगे जिन्हें सवर्ण भी चाहेगा, पिछड़े एवं दलित भी चाहेंगे यानी पूरी जनता चाहेगी।
खुद को प्रत्यक्ष चुनाव लड़ने से दूर रखने के संकल्प पर कायम रहने के वादे के साथ उन्होंने कहा कि जनांदोलन केवल आंशिक परिवर्तन करते हैं। व्यवस्था बदलने के लिए सत्ता जरूरी है। देश की व्यवस्था सुधारने के लिए हमें आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी लोग ही चाहिए।
कांग्रेस ने देश को लूटा
उन्होंने कहा कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट इस समय कुछ शीर्ष राजनेताओं और व्यक्तियों के संपर्क में है जिन पर देश की जिम्मेदारी डाली जा सकती है। देश को उनसे धोखा नहीं मिलेगा। कांग्रेस ने देश को लूटा है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को कुलघाती, राष्ट्रघाटी, राष्ट्रविरोधी और जन विरोधी कहते हुए करारा प्रहार किया कि उसके समय में केवल घोटाले और असमानता की कहानी लिखी गई है।
विज्ञापन
देश में इटली की संतान का राज चलता है। विदेशी मानसिकता, विदेशी कंपनियां, अप्रत्यक्ष रूप से विदेशी शासक देश को चला रहे हैं। इससे गृह युद्ध की स्थिति पैदा होगी।
तीसरा मोर्चा दिवा स्वप्न
बाबा ने मुलायम की अध्यक्षता में तीसरे मोर्चे को दिवा स्वप्न बताया कि लेकिन यूपी दिल्ली के अपराधों पर कहा कि अभी इससे बड़े मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा हूं, दूसरा मोर्चा न खुलवाएं।
लोगों के साथ लेने के मुद्दों पर कहा कि अन्ना ने अभी राजनीतिक स्टैंड नहीं लिया है, अरविंद केजरीवाल खुद संकट में हैं, स्वामी अग्निवेश किसी को जिता नहीं सकते। रही बात एनडीए की तो अभी रास्ते खुले हैं, कुछ नए दल आएंगे, कुछ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ठोस विकल्पों की घोषणा जल्द होगी। चुनाव में हिस्सेदारी के साथ काला धन, भ्रष्टाचार, सामाजिक रूप से गैर बराबरी के खिलाफ हमारा नारा बुलंद होगा। सामाजिक पर्यावरण, जल जंगल जमीन और भू संपदा हमारा मुख्य मुद्दा होगा।
कारपोरेट कंपनियों को बेच दी नदियां
बाबा रामदेव ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर देश की नदियां बेचने का आरोप लगाया है। बाबा ने कहा कि सरकार ने कारपोरेट कंपनियों को देश की नदियां बेच दीं।
वह पानी लें, बड़े बड़े बांध बनाकर पानी का प्रवाह रोकें, अपने अनुसार प्रयोग करें, कूड़ा-कचरा डालें, हर चीज की छूट दी है। नदियों की सफाई के नाम पर भी करोड़ों रुपये डकार लिए गए हैं।
चाहे गंगा हो या यमुना, कृष्णा हो या कावेरी, सब पर कारपोरेट कंपनियों का कब्जा हो रहा है। महाराष्ट्र की हालात देखिये, बावजूद इसके केंद्र सरकार नहीं चेत रही है।