फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth will register protest by grazing buffalo

भैंस चराकर विरोध दर्ज कराएंगे युवा

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth will register protest by grazing buffalo
आजमगढ़। प्रस्तावित आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय को शहर से करीब से हटाकर मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में करने के निर्णय का प्रतीकात्मक विरोध डीएम कार्यालय के समक्ष गाय-भैंस चराकर बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अभियान के रैदोपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह जनपद का दुर्भाग्य है कि विवि के लिए नगर के करीब पिछले दो डीएम ने सन 2019 से मोहब्बतपुर में करोड़ों रुपये खर्च करके भूमि अधिग्रहीत कर रखी थी। लेकिन अचानक फरवरी 2021 में उक्त भूमि को लो लैंड बताकर मुख्यालय से 17 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र आजमबांध में ले जाया जा रहा है। इसी को लेकर जनपद के युवा पिछले आठ माह से मोहब्बतपुर से विश्वविद्यालय हटाने के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, रजत राय, कुशाग्र वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, सत्यम मौर्य, निलेश, आकाश, शिवबोधन व राकेश गांधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed