फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth went to bathe with friends, drowned in river, death

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नदी में डूबा, मौत

Tue, 29 Sep 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Youth went to bathe with friends, drowned in river, death
आजमगढ़। भुनगा नदी पर नहाने गए युवक की डूब जाने से मौत हो गई। चार घंटे बाद ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर शव को नदी से बरामद किया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

दीदारगंज के बीबीगंज गांव निवासी अरुण राजभर (18) पुत्र सुजीत राजभर मंगलवार की सुबह आठ बजे दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव से होकर गुजरे भुनगा नदी पर गया हुआ था। बरसात के चलते इन दिनों नदी का पानी बढ़ा हुआ है। नहाने के दौरान अचानक अरुण का पैर फिसला और वह गहराई में डूबने लगा। जब तक साथ गए दोस्त उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह नदी में डूब गया। साथ गए कुछ युवक भाग कर गांव में पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव के कई लोग नदी में कूद पड़े और अरुण की तलाश शुरू की। सुबह 10 बजे डूबे युवक का शव दोपहर दो बजे नदी से मिला। सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव का पीएम न कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। नदी से युवक का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दो भाईयों में छोटा था और उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed