फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed in road accident, three injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, three injured
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव के पास रविवार की दोपहर दो अनियंत्रित बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जिसके चलते सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मृत युवक जावेद (21) पुत्र मो. कमाल शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव का निवासी था। जबकि घायल शहबाज (20) पुत्र मो. शोहराब उसका पड़ोसी है। यह दोनों रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर सरायमीर की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रविंद्र यादव (38) पुत्र लोरिक और रामचंदर (40) पुत्र मुराती मुसहर सिधारी थाने के खेमऊपुर गांव के निवासी हैं। यह दोनों अपनी बाइक पर बैठकर सरायमीर की ओर से आ रहे थे। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। इसमें चारो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक लोग घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविंद्र और शहबाज की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृत जावेद की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed