फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in road accident dies

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

Sat, 13 Jul 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
तरवां। थाना क्षेत्र में 25 मई काे हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार को दिन में करीब 11.30 बजे मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के ऐरा बुजुर्ग गांव निवासी जितेंद्र राम (43) वर्ष पुत्र प्रेम राम 25 मई 2024 को लगभग 7.30 बजे शाम को बाइक से कंचनपुर बाजार गए थे। उधर से घर की तरफ आ रहे थे। रासेपुर-ऊचहुआ मार्ग पर ऐरा गेट के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा था। काफी दिनों तक इलाज चलता रहा लेकिन शुक्रवार को दिन में करीब 11.30 उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed