फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth from Rae Bareli dies after being hit by train in azamgarh sensation in area

हादसाः आजमगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला रायबरेली निवासी युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Mon, 05 Jul 2021 09:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 09:43 AM IST
सार

सोमवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से उसका आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान हो सकी। 

विज्ञापन
youth from Rae Bareli  dies after being hit by  train in azamgarh  sensation in area
रायबरेली के युवक की ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर डगरा पर सोमवार की सुबह ट्रेन की पटरियों पर एक युवक की कटी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


हरिकिशुनपुर डगरा पर सोमवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से उसका आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त युवक रायबरेली जिले के सिद्धौर का रहने वाला है। रात के समय उत्सर्ग ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा और ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed