फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to drowning in canal, chaos

Azamgarh News: नहर में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

Thu, 12 Oct 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in canal, chaos
बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी एक युवक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई। देर तक घर न पहुंचने पर परिजन जब खोजने निकले तो युवक का शव पड़ोसी गांव के पास नहर में उतराया हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खोजापुर गांव निवासी छांगुर (38) मंगलवार की शाम पांच बजे अपने खेत की सिंचाई के लिए गया हुआ था। वह शारदा सहायक नहर पर मोटर पंप से पानी खोल रहा था कि इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में चला गया और पानी में डूब गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान छांगुर का शव पड़ोसी गांव असपतपुर के पास नहर में उतराया हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed