फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after being cut by train, earphones were put in the ear

ट्रेन से कट कर युवक की मौत, कान में लगाया था ईयरफोन

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being cut by train, earphones were put in the ear
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेवां गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर मंगलवार को दिन में ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

खरेवां गांव निवासी 18 वर्षीया मो. मुस्तफा पुत्र मोहम्मद वैस मंगलवार को दिन में साढ़े बारह बजे खरेवां मोड़ स्थित अपने होटल से घर खाना खाने जा रहा था। वह कान में मोबाइल हेड फोन लगाया हुआ था। गांव के पास गुजरे रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान वह आजमगढ़ से शाहगंज की तरफ जा रही आनंद बिहार ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक तीन बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed