फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth are ideal Bose

युवाओं के आदर्श हैं सुभाष चंद्र बोस

Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth are ideal Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भारत रक्षा दल ने जहां नगर में जुलूस निकाला, वहीं नेहरू हाल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। दूसरी तरफ कुछ संगठनों ने महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई की। नेताजी को युवाओं का आदर्श बताया।
विज्ञापन



भारद ने नगर में जुलूस निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू हाल पहुंचा। जहां संगठन में और समाज में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरिकेश विक्रम, प्रवीण गोड़, मो. अफजल, दयाशंकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन



उधर नगर पालिका स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेसजनों ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि देश एक और अखंड रखे, यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में मोतीगंज डेवड़ा दामोदरपुर स्थित द एशियन आईसीएससी बोर्ड में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त अनिल कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि एसपी ग्रामीण अशोक कुमार वर्मा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व प्राचार्य अबू मोहम्मद आदि ने संबोधित किया। संचालन आरसी पांडेय ने किया। उधर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नगर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। इस मौके पर राज श्रीवास्तव, मनीष चौधरी आदि थे।


इसी प्रकार एक कोचिंग सेंटर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, अनुप गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी।  मालटारी संवाददाता के अनुसार सराय सागर मालटारी के प्रधान एवं कांग्रेस नेता मुकेश राय के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।



इस मौके पर नगीना गोड़, निरंकारी, पदम चौहान, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार ज्ञानोदय विद्यालय सुमेरगंज रेड़हा खजुरी में जयंती मनाई गई। प्रबंधक प्रेमचंद्र यादव ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल यादव, मनोज यादव, प्रधान देवनरायन यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed