फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man was beheaded for parking the bike in front of the handcart

Azamgarh News: ठेले के सामने बाइक खड़ी करने पर युवक का सिर फोड़ा

Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man was beheaded for parking the bike in front of the handcart
जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे ठेले के सामने बाइक खड़ी करने पर दो लोगों ने एक युवक पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल के गेट पर फलों के ठेले लगते हैं। दो सगे भाइयों का ठेला भी लगा था। इसी के बगल में छोला-भटूरा वाला भी ठेला लगाता है। शहर कोतवाली के बद्दोपुर गांव निवासी मनीष सिंह (32) छोला भटूरा खाने पहुंचा। उसने अपनी बाइक फल के ठेले के सामने खड़ी कर दी। इस पर ठेले वाले सगे भाइयों ने एतराज जताया। बात बढ़ने पर कुछ ही देर में दोनों भाइयों ने लाठी से मनीष सिंह पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। कई लाठियां लगने से मनीष का सिर फट गया। इसके बाद दोनों भाई फरार हो गए। सूचना पर बलरामपुर चौकी पुलिस पहुंची और मनीष को अस्पताल भेज कर मरहम-पट्टी कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों आदित्य सोनकर व मन्नू सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आदित्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed