फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man going to get medicine and woman going to withdraw money from the bank die in accident

Azamgarh News: दवा लेने जा रहे युवक और बैंक से रुपये निकालने जा रही महिला की हादसे में मौत

Fri, 05 Jun 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man going to get medicine and woman going to withdraw money from the bank die in accident
मृतक अंगद की फाइल फोटो। संवाद
बरदह/रानी की सराय। जनपद में शुक्रवार को दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। बरदह थाना क्षेत्र में टेंपो और निजी एंबुलेंस की टक्कर में गोसाई की बाजार में मिर्गी की दवा लेने जा रहे कुड़ियर निवासी मां-बाप के एकलौते बेटे अंगद (24) की मौत हो गई। जुकाम-बुखार की दवा लेने के लिए बैंक से रुपये निकालने जा रही गोडहरा निवासी सुनीता मिश्रा (50) की मौत हो गई। वहीं, रानी की सराय थाना क्षेत्र में फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बलेईसा मंडी में सब्जी बेचकर साइकिल से घर आ रहे जगधारी सिंह पटेल (58) निवासी अनोरा की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवगांव-जिवली मार्ग पर राजेपुर हदीसा गांव के मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिवली से देवगांव जा रहे टेंपो और देवगांव से जौनपुर जा रही एक निजी एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को सीएचसी बरदह भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गोड़हरा निवासी सुनीता मिश्रा (50) और कुड़ियर निवासी अंगद (24) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल देवगांव के गिरधरपुर गांव निवासी टेंपो चालक रुस्तम को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया। रेतवा चंद्रभानपुर निवासी कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे रितेश मिश्रा ने तहरीर दी है। एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पता लगाया जा रहा है। उधर, रानी की सराय थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन पर शम्मोपुर खालसा गांव के पास सुबह 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार जगधारी सिंह पटेल (58) घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुत्र घनश्याम पटेल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

अंगद और सुनीता एक ही डॉक्टर के पास जा रहे थे दवा लेने
बरदह। थाना क्षेत्र के कुड़ियर निवासी जयकिशुन का अंगद एकलौता पुत्र था। उसे रह-रहकर मिर्गी आती थी। वह गोसाई की बाजार स्थित एक होम्योपैथिक अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। यहीं से गोड़हरा की सुनीता मिश्रा भी जुकाम-बुखार व शूगर की दवा लेने जा रही थी। शुक्रवार को अंगद और सुनीता जिवली से गोसाई की बाजार जाने के लिए टेंपो पकड़े थे। नियति को कुछ और ही मंजूर था। देवगांव-जिवली मार्ग पर टेंपो राजेपुर हदीसा गांव के मोड़ के पास था पहुंचा कि देवगांव से जौनपुर जा रही निजी एंबुलेंस ने सामने से टक्कर मार दी। सुनीता मिश्रा के पति इंद्र प्रकाश सउदी रहते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही पत्नी के खाते में रुपये भेजे थे। जिसे निकालने और दवा लेने के लिए वह जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article