फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man died in road accident in azamgarh

Azamgarh News: बुआ के घर से लौट रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मौत कर रही इंतजार

Sat, 20 Sep 2025 08:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह साइकिस से बुआ के घर से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man died in road accident in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल समेत एक युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिला छोटा मोबाइल फोन देख कर पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (20) निवासी लाड़ो बलिया थाना मुबारकपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रिंस शुक्रवार को ओझौली गांव में अपने बुआ के घर गया था। रात वहीं रुका और सुबह साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: नवरात्रि से पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की मासूम का शव, चेहरे पर रेंग रही थीं चीटिंयां
विज्ञापन
विज्ञापन


दरियाबाद पुल के पास अचानक एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed