फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young farmer dies of electrocution while operating a tube well

Azamgarh News: ट्यूबवेल चलाते समय करंट से युवा किसान की मौत

Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Young farmer dies of electrocution while operating a tube well
बरदह। थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

गिड़ऊर गांव निवासी हंसराज (45) किसान था और सब्जी की खेती करता था। बुधवार की रात वह अपने सब्जी के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला। खेत पर पहुंचने के बाद वह ट्यूबवेल ऑन करने पहुंचा। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से वह मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed