फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worshiped Mother Brahmacharini

Azamgarh News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की

Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Brahmacharini
नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक नवरात्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा रहा। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। मंदिरों में घंटा घड़ियाल और मां के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर, पांडेयबाजार स्थित काली माता मंदिर, बाजबहादुर के दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा स्थित माता के मंदिर और बड़ादेव स्थित दुर्गा जी मंदिर में भोर से ही भक्तों की लाइन लग गई थी। वहीं ग्रामीणांचल में लालगंज ब्लाक के सिधौना गांव स्थित मां सिद्धेश्वरी के मंदिर भी भक्तों का रेला उमड़ा हुआ था। निजामाबाद का शीतला धाम हो अथवा पल्हना का पाल्हमेश्वरी धाम देवी यहां भक्त माता के दर्शन करते रहे। माता के भक्तों ने देवी स्थानों पर पहुंच कर नारियल, युनरी चढ़ा कर मन की मुराद मांगी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के देवी मंदिरों के आसपास मेले जैसा नजारा देखने को मिला। फल, फूल, चुनरी, नारियल के साथ ही अन्य सामानों को भी बेचने वाले सुबह से ही अपनी-अपनी दुकान सजा कर बैठ गए थे। वहीं घरों में भी लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद माता की पूजा अर्चना किया। जिससे शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक का माहौल भक्ति मय नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed