{"_id":"78b8ff942180466fd46ac3c7b128ffa0","slug":"workers-set-the-direction-of-the-organization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता तय करते हैं संगठन की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता तय करते हैं संगठन की दिशा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय मद्धेशिया (कांदू) वैश्य महासभा की ओर से रविवार को कालीनगंज स्थित धर्मशाला में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें महासभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम् और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कहा गया कि कार्यकर्ता ही संगठन की दिशा निश्चित करते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु बाबा गणिनाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीएन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कार्यों से भाईचारे का माहौल बनता है।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन की दशा और दिशा में गति आती है। विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया ने समाज के उत्थान के लिए युवाओं की भागीदारी पर बल दिया।
कहा महासभा के पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के हित के लिए सदैव काम करेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेंश चंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, धीरज गुप्ता, विनय, अखिलेश, अनिल, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजीव, कैलाश गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विजय गुप्ता, बोनी गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, नरेंद्र कुमार मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, मुरली दादा, दुर्गा बरनवाल, यशवंत, शंभू आदि उपस्थित थे।