फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers called for helping the poor and helpless

कार्यकर्ताओं ने गरीबों और असहायों की मदद का किया आह्वान

Thu, 03 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Workers called for helping the poor and helpless
भारतीय जनता पार्टी सेवा संगठन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की शाम फत्तूपुर गांव में बुधवार को अरविंद यादव के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अब्बास चांद का स्वागत फूल-माला पहनाकर किया। इस दौरान हैदर अब्बास ने ग्रामीणों में सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। हैदर अब्बास ने कहा कि कोविड-19 काल में गरीब-असहाय लोगों की मदद करें। जहां तक हमारी मेडिकल सुविधा नहीं पहुंच पा रही है, वहां कार्यकर्ता जाकर लोगों की सहायता करें। कोविड से बचने के उपाय बताएं और मास्क, सैनिटाइजर का वितरण करें। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान गांव निवासी ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत के बाद परिवार की हालत काफी खराब थी, ग्रामीणों ने इसकी सूचना हैदर अब्बास को दी। इस दौरान वे ट्रक चालक के आवास और परिवार को आर्थिक मदद दी। साथ ही शासन से अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सैयय्द सेराज अब्बास, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. राम कुमार सोनी, अरविंद यादव, खालिक शेख़, सैय्यद नायाब आजमी, जिम्मी आजमी, बलदेव शुक्ला , अभिषेक गुप्ता, आदिल शेख, जुनैद सलमानी, अलकामा सलमानी, इमरान अंसारी, सालेह शेख, दुर्गेश यादव, घनश्याम यादव, सत्येंद्र चौहान, पवन यादव, सचिन कुमार, उमाकांत यादव, श्रीराम गौड, सियाराम गौड, राहुल गौड, प्रहलाद शिल्पकार, रोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed