फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women should be strong: Hina Desai

महिलाएं शक्तिशाली बनें : हिना देसाई

Tue, 14 Mar 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women should be strong: Hina Desai
शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां स्थित कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में महिला दिवस पखवाड़ा के मद्देनजर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में दस महिला कामगारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हिना देसाई ने कहा कि महिलाएं शक्तिशाली और संपन्न बनें। कोई ऐसा क्षेत्र अछूता न रहे जहां वह न पहुंच सकेंं। आज का दिन महिलाओं को सम्मान, स्वावलंबी व सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने का दिन है। कैफी आजमी गर्ल्स कालेज की प्रबंधक प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं कोे शक्तिशाली बनना है। मिजवा ंसोसाइटी की क्राफ्ट मैंनेजर तृप्ति सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें, तभी समाज व राष्ट्र समृद्ध होगा। अशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति से बहुत बडा बदलाव महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन की दिशा में आया है। कार्यक्रम की शुरूआत कैफी आजमी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अमेरिका की क्लोथिंग ब्रांड ट्रांसेंड की ओनर नाजिया और समीरा ने फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा मेजवां गांव मे महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। संयोगिता ने चिकनकारी के हुनर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed