फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women's help desk started at police stations, got receiving also

हर थानों पर शुरू महिला हेल्प डेस्क, रिसीविंग भी मिली

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women's help desk started at police stations, got receiving also
बरदह थाने में महिला हेल्प डेस्क पर महिला की शिकायत दर्ज कर ऑनलाइन रसीद कटती महिला सिपाही। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक ने सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष स्थापित करने का फरमान जारी किया था। 19 अक्टूबर से इसे हर हाल में चालू करने का दिशा निर्देश जारी हुआ था। जिसे लेकर जिले में भी हलचल थी। जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत कर दी गई है लेकिन आगंतुक कक्ष की व्यवस्था के लिए अभी इंतजार करना होगा। कुछ एक थानों पर पहले से ही आगंतुक कक्ष थे, जिसे दुरुस्त कराने की कवायद चल रही है। वहीं शिकायत पत्रों की रीसिविंग भी अब शिकायतकर्ताओं को दी जानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थानों पर आने वाले वादकारियों को परेशानी न हो और उनकी शिकायतों को रद्दी की टोकरी में न डाला जाए इसके लिए डीजीपी ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे। डीजीपी के निर्देशों के तहत सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ ही आगंतुक कक्ष व अत्याधुनिक रिशेप्सन स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही कहा किसकी तैनाती होगी और कैसे वह कार्य करेगा इसके लिए भी विस्तार से गाइड लाइन जारी किया गया था। इतना ही नहीं 19 अक्टूबर तक दिशा निर्देशों के अनुरूप थानों पर व्यवस्था का भी निर्देश था। इसके तहत जिले में आधी अधूरी तैयारियों के बीच कवायद शुरू हो चुुकी है। महकमे की माने तो सभी थानों पर महिला डेस्क कार्य करने लगा है। जहां महिला आरक्षी शिकायतकर्ता की शिकायत ले रही है और उसे रजिस्टर में चढ़ा भी रही है। इतना ही नहीं शिकायत कर्ताओं को पवती भी दिया जाना शुरू हो चुका है। कुछ थानों पर पावती रसीद अभी उपलब्ध नहीं है। आगंतुक कक्ष की बात की जाए तो इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। फिर भी कुछ थानों पर पहले से ही आगंतुकों की व्यवस्था जहां उसका प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डीजीपी के निर्देश के क्रम में सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं को पावती भी दी जा रही है। आगंतुक कक्ष कुछ थानों पर पहले से वहां यह सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है तो वहीं जिन थानों पर आगंतुक कक्ष की व्यवस्था नहीं है, वहां के लिए इंतजाम किया जा रहा है। जल्द ही सभी थानों पर भी आगंतुक कक्ष स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed