फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women and older killed in road accident

सड़क दुर्घटना में महिला और वृद्ध की मौत

Thu, 29 Jan 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women and older killed in road accident
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक वृद्ध
विज्ञापन
की मौत हो गई। जबकि मृत महिला के साथ मौजूद उसका पुत्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला टैंकर की चपेट में आकर मरी, जबकि वृद्ध को अनियंत्रित स्कार्पियों ने कूचल दिया।


 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के झुलहा बिंदमठिया गांव निवासी संदीप (21) पुत्र बृजेश चंद्र ओझा बुधवार की सुबह अपनी मां सरोजा देवी (45) को बाइक पर बैठाकर जीयनपुर बाजार की तरफ जा रहा था। बेरमा गांव के समीप सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरोजा देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत सरोजा देवी तीन पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी।


 इस क्रम में दूसरी घटना मेहनगर थाने के देवइत बाजार के पास हुई। जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृत दीपचंद गुप्ता (60) देवइत गांव का निवासी था। वह गांव-गांव घूमकर लोगों से गल्ला खरीदता था। फिर उसे वाराणसी ले जाकर बेचता था।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह दीपचंद गल्ला खरीदने के लिए निकला था। गांव के बाजार में सड़क पार कर रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed