फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman warming herself in fire was attacked and killed with a rod.

Azamgarh News: आग ताप रही महिला की राॅड से हमला कर हत्या

Sat, 06 Jan 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman warming herself in fire was attacked and killed with a rod.
29 महाराजगंज थाना क्षेत्र के टोटहवा गांव में महिला की हत्या के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की
बलरामपुर/महराजगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव में शुक्रवार की सुबह आग ताप रही एक महिला पर उसके भतीजे ने ही रॉड से हमला कर दिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवारा जदीद टोटहवा गांव निवासी शाफी देवी (50) शुक्रवार की सुबह अपने घर के पास कुछ अन्य महिलाओं के साथ आग जलाकर ताप रही थी। इसी दौरान उनका भतीजा अमित लोहे की रॉड लेकर आया और पीछे से सिर पर प्रहार कर फरार हो गया। सिर पर रॉड के प्रहार से शाफी देवी लहूलुहान हो गई। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद शाफी देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर महराजगंज थाने पहुंचे। जहां मृतका के छोटे पुत्र अंकित ने अपने चचेरे भाई अमित के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतका का बड़ा पुत्र अपनी चचेरी बहन को ही लेकर भाग गया और उससे शादी भी कर लिया। इसी रंजिश में आरोपी ने शाफी देवी की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही नामजद आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed