फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman injured in the fight dies during treatment

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in the fight dies during treatment
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में 18 जनवरी को हुई मारपीट में घायल महिला मानपति देवी (50) पत्नी राममिलन की इलाज के दौरान शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वह तीन बच्चों की मां थी। मानपति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह बस्ती कपूरी गांव पहुंचे। घर वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में 18 जनवरी को भूमि विवाद में महिला मानपति (50) पत्नी राममिलन घायल हो गई थीं। परिजनों ने रमेश, सर्वेश पुत्र दयाराम के खिलाफ मुकदमा दीदारगंज थाने में दर्ज कराया था। दीदारगंज पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर 151 में कार्रवाई की थी। घायल मानपति का पहले सरकारी और बाद में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 10 दिन पहले घायल महिला को परिवारवाले घर ले आए थे। शनिवार की सुबह घर पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर दीदारगंज थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में एक बजे एसपी ग्रामीण एनपी सिंह और सीओ रविशंकर प्रसाद मौके पहुंचे। परिवारजनों को आश्वस्त किया कि जो भी दोषी पाए गए हैं उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसओ को सख्त निर्देश दिए कि जो लोग मुकदमे में वांछित हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। मृतका के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed