फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies of corona, accused of dowry death

महिला की कोरोना से मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, accused of dowry death
आजमगढ़/ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव की रहने वाली एक महिला की रविवार को अचानक तबीयत खराब हुई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के मौत की जानकारी होने पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष ने उसकी कोरोना जांच कराई दी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अमारी सराय गांव निवासी कृष्ण कुमार राय ने अपनी पुत्री की शादी बीते 12 दिसंबर को बरदह थाना के सराय मोहन गांव में चार माह पहले हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे शव लेकर घर चले आए और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सोमवार की सुबह मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद ससुराल वालों ने सीएचसी से टीम बुला कर महिला की कोरानो जांच करा डाली। मृत्यु के 12 घंटे बाद जांच हुई तो जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसे बाद भी बरदह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठेकमा पीएचसी के अधीक्षत डॉ रमेश सोनकर के मुताबिक मौत के 12-15 घंटे के बाद भी कोरोना की जांच हो सकती है क्योंकि वायरस शरीर में रहता है। मैंने खुद जांच कराई थी और रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed