फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With today will stop rail blockade

आज रेल रोकने के साथ करेंगे चक्काजाम

Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
With today will stop rail blockade
इंजन वापस लाने के बाद इसके पहिये काो चेन से बांध्‍ाता कमऱ्र्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों की जा रही बंदी का क्रम रविवार को 27वें दिन भी जारी रहा। बंदी के दौरान आयोजित धरने में सराफा कारोबारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को रेल रोको और चक्काजाम आंदोलन करने की हुंकार भरी।
विज्ञापन


रविवार को बंदी के दौरान सराफा करोबारियों द्वारा सराफा मंडी में धरना दिया गया। सराफा मंडल समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजी तो दे नहीं रही है उल्टे उनके हिस्से की रोटी छीन रही है। जिसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल और स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि सोमवार को सत्याग्रह आंदोलन के तहत केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संपूर्ण भारत में रेल रोको और चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके तहत आजमगढ़ में भी पूरे जिले में जगह-जगह चक्का जाम कर केंद्र सरकार के विरुद्घ प्रदर्शन किया जाएगा। स्वर्णकार समाज के महामंत्री सेठ राजकुमार आशीर्वाद ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सौंदर्य और शृंगार के ऊपर भी ग्रहण लगाने पर तुली हुई है। दिलीप अंगुरिया ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस काले कानून को लाकर सिद्घ कर दिया है कि केंद्र सरकार बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों के हाथों बिक चुकी है। वह देश में बड़ी कंपनियों का बर्चस्व स्थापित कर छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों और कारीगरों को बेरोजगार करने पर आमादा है। इस मौके पर संदीप सेठ, पूर्णिमा सेठ, अजय अग्रवाल, संतोष सेठ, राजे अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, दीपेश सेठ, कुबेर सेठ आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अप्रैल तक बंद रहेंगी दूकानें 
अहरौला। गोला बाजार में रविवार को सराफा मंडल अहरौला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान सराफा मंडल ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में दस अप्रैल तक दूकानंे बंद रखे के साथ भाजपा की सदस्यता वापस करने का निर्णय लिया। अध्यक्षता जयप्रकाश जायसवाल ने की। मौके पर राममंगल सोनी, राधेश्याम सोनी, शिवशंकर गुप्ता, रोशु सोनी, धर्मकांत सोनी, अजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश बरनवाल, प्रदीप मौजूद रहे। 


सराफा कारोबारियों ने निकाला जुलूस 
मुबारकपुर। सर्राफा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस नगर पालिका से निकालकर पुरारानी, पुराखिजिर, रोडवेज, अमिलो बाजार तक गया। जूलूस में राजकवल वर्मा, राकेश वर्मा, रजनीश, सुलेमान, आनंद वर्मा, मोहन वर्मा, चंदन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed