{"_id":"5edd21d48ebc3e90ae67c9f8","slug":"wife-jumped-into-the-well-due-to-conflict-with-husband-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पति से अनबन पर पत्नी ने कुएं में कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पति से अनबन पर पत्नी ने कुएं में कूद कर दी जान
Sun, 07 Jun 2020 10:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कोठरवा गांव की एक महिला ने शनिवार रात कुएं में कूद कर जान दे दी। सुबह उसका शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोठरवा गांव निवासी पूनम यादव(32) पत्नी लौटन यादव का शनिवार की शाम पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
पति ने उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध विवाहिता देर रात घर से निकली और गांव स्थित कुएं में कूद गई। सुबह वह घर में नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद गांव के कुएं में उसका शव उतराया मिला। लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका दो पुत्रों की मां थी। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन