फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife jumped into a well due to differences with her husband

पति से अनबन पर पत्नी ने कुएं में कूद कर दी जान

Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Wife jumped into a well due to differences with her husband
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कोठरवा गांव निवासीनी एक महिला ने कूएं में कूंद कर जान दे दी। सुबह उसका शव कुएं से बरामद किया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोठरवा गांव निवासिनी 32 वर्षीय पूनम यादव पत्नी लौटन यादव का शनिवार की शाम पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिया। जिससे क्षुब्ध होकर विवाहिता देर रात घर से निकली और गांव स्थित कूएं में छलांग लगा दी। सुबह होने पर वह जब घर में नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। कुछ देर बाद गांव के कूएं में उसका शव उतराया हुआ देखा गया। सूचना पुलिस को दी गई तो शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्रों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed