Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife hands and feet tied hanged in front woman had two husbands mother says daughter was murdered

UP: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके सामने लगाया फंदा, महिला ने दो पति रखे थे; मां बोली- बेटे की हत्या की गई है

Sun, 26 Oct 2025 03:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 03:28 PM IST
सार

आजमगढ़ में युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर महाराजगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मां ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटे की पत्नी ने दो-दो शादियां की थी। उसका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
Wife hands and feet tied hanged in front woman had two husbands mother says daughter was murdered
विजय यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक विजय यादव (25) ने अपने मकान में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पैतृक मकान पर थे, जबकि विजय और उसकी पत्नी सुधा गांव में ही स्थित दूसरे मकान में रह रहे थे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मृतक की पत्नी सुधा ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां गीता यादव ने बहू सुधा पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सुधा की पूर्व में राजस्थान में शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा भी है। इसके बावजूद उसने विजय को प्रेमजाल में फंसाकर एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली। 
विज्ञापन


गीता यादव ने आरोप लगाया कि सुधा आर्केस्ट्रा में काम करती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई। सुधा ने बताया कि उसका मायका भी मृतक के गांव में ही है और शादी से पूर्व ही विजय से उसका संबंध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के अनिल नामक युवक से हुई थी, जिससे उसका एक पांच वर्षीय बेटा है। पति को जब उसके पूर्व संबंधों की जानकारी हुई तो उनका संबंध विच्छेद हो गया और वह मायके लौट आई। इसके बाद विजय से पुनः संबंध स्थापित हुआ और दोनों ने एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली।

सुधा ने बताया कि विजय शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर मारपीट करता था। छठ पूजा के लिए वह अपनी बहन के घर गई थी, जहां से विजय ने उसे बुलाकर फिर मारपीट की। रात में उसने सुधा को घर से बाहर कर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बाद में दरवाजा खोल दिया। इसके बाद उसने सुधा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सामने ही फांसी लगा ली। 

सुधा ने किसी तरह रस्सी खोलकर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय यादव तीन भाइयों में बीच का था और ट्रेलर चलाने का काम करता था। पिछले एक सप्ताह से वह घर पर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed