फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Who can say that the security guards do not even have weapons, how will the ATM be protected?

Azamgarh News: हथियारों की कौन कहे डंडा भी नहीं है सुरक्षा गार्डाें के पास, आखिर कैसे होगी एटीएम की सुरक्षा

Wed, 13 Sep 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Who can say that the security guards do not even have weapons, how will the ATM be protected?
आजमगढ़। जिले में कई बैंकों के 80 फीसदी एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है, जिससे इनकी सुरक्षा रामभरोसे है। बुधवार को जब एटीएम बूथों की पड़ताल की गई तो कुछ स्थानों पर छोड़कर अधिकांश जगहों पर पर सुरक्षा गार्ड नहीं मिले और लोग पैसे की निकासी के लिए आते जाते रहे।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में कुल 260 एटीएम संचालित होते हैं। मिर्जापुर में हुई घटना के बाद बुधवार को जब जनपद के नगर क्षेत्र में स्थित एटीएम की पड़ताल की गई तो सिविल लाइन स्थित यूबीआई के एटीएम पर गार्ड मिला, लेकिन वहीं बगल में स्थित बंधन बैंक जो बैंक शाखा में खोला गया है। उसमें गार्ड नहीं था। वहां से कुछ दूर पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में गार्ड की कुर्सी तो मिली लेकिन गार्ड का कहीं पता नहीं था। नगर के मुख्य चौक से पुरानी सब्जीमंडी जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में गार्ड मौजूद नहीं मिला। बदरका स्थित यूबीआई के एटीएम का भी हाल कुछ ऐसा ही था। यहां काफी दिनों से गार्ड का पता नहीं है। वहीं नगर के शारदा चौराहे पर कुल तीन बैंकों के एटीएम हैं लेकिन यहां भी एसबीआई के एक एटीएम को छोड़कर किसी पर गार्ड तैनात नहीं मिला। नगर के हरबंशपुर स्थित पहलवान मूर्ति के पास भी कई बैंकों के एटीएम हैं लेकिन किसी भी एटीएम में गार्ड तैनात नहीं मिला। कई एटीएम बूथों में तो लग रहा था कि उसमें महीनों से झाडू तक नहीं लगा हो। कुछ के दरवाजे भी टूटे हुए थे।
विज्ञापन

एटीएम में हम हिट के हिसाब से कैश रखते हैं। जहां ज्यादा हिट होती है, वहां कैस ज्यादा रहता है और जहां हिट कम होती है वहां कैश भी कम रखा जाता है। इसलिए जो संवेदनशील स्थल हैं, वहीं पर गार्ड रखा जाता है, क्योंकि एटीएम काफी खर्चीला पड़ रहा है। लेकिन जनता की सुविधा को देखते हुए इसका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन मिश्रा, एलडीएम यूबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed