Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   White stripes that are either missing or faded

Azamgarh News: कहीं गायब तो कहीं धुंधली पड़ी सफेद पट्टी

Sun, 22 Nov 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
White stripes that are either missing or faded
28 बरदह थाना के चौकी गांव के सामने आजमगढ़-जौनपुर हाईवे पर सफेट पट्टी गायब। संवाद - फोटो : 1
कोहरे में मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सड़कों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, मोड़ संकेत, सफेद पट्टियां गायब हो गई हैं। हाईवे पर बने अवैध कट और ब्लैक स्पॉट हादसों को न्योता दे रहे हैं। सर्विस लेन पर भी संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कोहरा बढ़ने पर हादसों का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान जब सड़क नजर नहीं आती है, तब सड़क पर बनी सफेद पट्टियों और रिफ्लेक्टर के सहारे ही ड्राइवर वाहन चलाते हैं। कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के प्रयास सिर्फ सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों तक सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के आजमगढ़-मऊ मार्ग पर, गिरिजा घर से कलेक्ट्रेट तक, बेलइसा से कोटिला तक, बरदह से जिवली तक मार्ग पर सड़क किनारे बनाई गई सफेद पट्टी कहीं धुंधली हो गई है तो कहीं गायब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, सड़कों पर रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए। जिले के कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर कोहरे में चलना जोखिम भरा हो सकता है। जिम्मेदारों की चुप्पी के कारण लोगों का कोहरे में चलना खतरे को न्योता देना है।
00
फोरलेन से भी गायब है सफेद पट्टी
अतरौलिया। विकास खंड से गुजरे नेशनल हाईवे और अन्य हाईवे से सफेद पट्टियां गायब हैं। जहां पट्टियां मौजूद हैं, वहां मिट्टी जमने और लंबे समय से साफ-सफाई व रंगाई न होने के कारण उनकी चमक फीकी पड़ चुकी है। अमर उजाला की पड़ताल में अतरौलिया क्षेत्र की सड़कों पर यही स्थिति देखने को मिली। कई स्थानों पर सफेद पट्टियां दिखाई नहीं देतीं तो कहीं वे इतनी धुंधली हो चुकी हैं कि कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
00
कई जगहों पर पट्टियां गायब
बरदह। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-128 पर इन सुरक्षा संकेतों की स्थिति चिंताजनक है। कहीं सफेद पट्टियां पूरी तरह गायब हैं तो कहीं इतनी धुंधली पड़ चुकी हैं कि कोहरे के दौरान दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। जिवली से लेकर मोहम्मदपुर तक प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की कमी है। चौकी मोड़, त्रिवेणी मोड़, भीरा बाजार, ठेकमा बाजार और मोहम्मदपुर बाजार सहित कई स्थानों पर सफेद पट्टियां कहीं दिखाई देती हैं तो कहीं पूरी तरह गायब हैं। जहां पट्टियां बनी भी हैं, वहां उनकी चमक खत्म हो चुकी है।
00
बोले लोग
- फोटो संख्या- कोहरे में सड़क के किनारे की रेडियम पट्टी के सहारे ही लोग अपने वाहन को चलाते हैं, क्योंकि दृश्यता काफी कम होती है। वर्तमान में ज्यादातर सड़कों से यह गायब है। पीडब्ल्यूडी को इस पर तत्काल काम करना चाहिए। -डीपी तिवारी, दलालघाट।
- फोटो संख्या- सड़कों पर एक तरफ रेडियम पट्टी तो दिखती है लेकिन दूसरी तरफ की गायब है। जबकि कोहरे में यही चालकों का सहारा होती है। इस पर तत्काल काम कराने की जरूरत है, क्योंकि कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। -मनोज राय, बलरामपुर।
00
हमारे अधीन स्टेट हाईवे और एमडीआर के साथ ओडीआर की सड़कें हैं। सबसे पहले हम स्टेट हाईवे पर रेडियम सफेद पट्टी लगवाने जा रहे हैं। इसके बाद एमडीआर और ओडीआर सड़कों पर इस कार्य को कराया जाएगा। -विशाल पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।

00
इस समय सड़क पर लेयर चढ़ाने का काम शुरू किया गया है। जब यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक रेडियम पट्टी लगाना उचित नहीं है। यहां मार्ग पर दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात हैं। टोल प्लाजा पर गाड़ी को हटाने के लिए क्रेन आदि भी खड़ा रहता है। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन पर सड़क पर लेयर चढ़ाने के दौरान काम कराया जा रहा है। -पीयूष अग्रवाल, पीडी एनएचएआई।
00
सहायता के लिए संपर्क नंबर
पीडब्ल्यूडी मार्ग पर दुर्घटना के बाद कोई भी इमरजेंसी नंबर नहीं है।
एनएचएआई- 1033
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed