फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the team arrived to help the victim enter the house, they were abused

Azamgarh News: पीड़िता को घर में प्रवेश दिलाने पहुंची टीम तो की गाली-गलौज

Sun, 23 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
When the team arrived to help the victim enter the house, they were abused
13 ​शिकायत पर लछिरामपुर में एक मकान में जांच करती पुलिस।
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के लछिरामपुर मुहल्ला निवासी रागिनी सिंह पत्नी कुंवर सत्येन्द्र प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 15 सितंबर 2025 को आदेश पारित किया था कि वादिनी को पति के घर में रहने दिया जाए। टीम जब घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गाली-गलौज किया। इस पर रागिनी सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर असलहा फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो मौके से असलहा बनाने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 21 नवम्बर को जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम, थाना कोतवाली एवं चौकी बलरामपुर पुलिस टीम वादिनी को उसके घर में प्रवेश कराने पहुंची। इस दौरान घर पर मौजूद कुंवर सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कुंवर विक्रम सूर्यवंश सिंह, कुंवर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पार्वती सिंह एवं वनिशा सिंह ने वादिनी व उसके बच्चों को देखकर गाली-गलौज किया और पुलिस व डीपीओ टीम के समझाने पर भी असहयोग किया। वादिनी ने आरोप लगाया कि घर में अवैध असलहा निर्माण से संबंधित सामान मौजूद है और परिवार उसे घर में रहने नहीं दे रहा। इस शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजी गई।
विज्ञापन

टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां केवल निर्माणाधीन बाथरूम व मकान से संबंधित घरेलू व प्लम्बिंग के साथ इलेक्ट्रिक सामान मौजूद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में केवल पार्वती देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) रहती हैं और कोई किरायेदार नहीं है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। जिसमें एक असलहा फैक्ट्री घर में संचालित होने की बात प्रसारित की जा रही थी। जांच में मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed