फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the floods Chetenge sir!

जब बाढ़ आएगी तब चेतेंगे साहब!

Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
When the floods Chetenge sir!
महुला-गढ़वल बांध
मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अगर इस बार अच्छी बारिश हुई तो बाढ़ की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। घाघरा की बाढ़ से हर वर्ष तबाही होती रही है। इस नदी के उफनाने पर पानी का दबाव महुला-गढ़वल बांध पर होता है, जिससे कटान होती है। गर्मी के मौसम ने नदी में पानी कम हुआ है लेकिन बंधे को कटान से बचाने के लिए उपाय नहीं किया गया। अगर जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बाढ़ आने की स्थिति में इस बार भी तबाही होगी।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में जनपद के उत्तरी सीमा से होकर बहने वाली घाघरा नदी अपने विकराल रूप में होती है। नदी जब अपने रौद्र रूप में होती है तो उसका पूरा दबाव महुला-गढ़वल बांध पर होता है। बंधे को बचाने की चुनौती प्रशासन के सामने खड़ी हो जाती है। वहीं, गर्मी के मौसम में जब नदी का पानी अपनी पेटी में होता है तो बाढ़ खंड की ओर से बंधे को मजबूत करने की कोई कवायद नहीं की जाती है।
विज्ञापन


महुला-गढ़वल बांध पर हर वर्ष बरसात के मौसम में टूटने का खतरा मंडराता रहता है। तब विभाग द्वारा नदी में धड़ाधड़ बोल्डर डाले जाते हैं और बोरियों में बालू भरकर डाला जाता है लेकिन नदी की तेज धारा में वह विलीन हो जाता है। बताते चलें कि घाघरा जब अपने रौद्र रूप में होती है तो इसके किनारे बसे गांवों के लोगों को घरबार छोड़कर बंधे पर शरण लेनी पड़ती है। घाघरा के तांडव से अब तक पांच सौ लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेकिन अभी भी लगभग 30 लोग ऐसे हैं जिन्हें आज भी प्रशासनिक मदद की दरकार है। घाघरा की धारा में 2004 से अब तक लगभग 600 घरों विलीन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिट्टी का स्टाक होना चाहिए। 25 हजार बोरी हमारे स्टाक में उपलब्ध है। रेगुलेटर की सफाई होनी है जो एक हफ्ते बाद होगी। जहां बंधा कमजोर है, वहां पर मिट्टी डाली जाएगी। 15 जून तक मानसून आता है उसके पहले बंधे की सुरक्षा के सारे इंतजाम कर दिए जाएंगे।  
- ईश्वरचंद तिवारी, सहायक अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed