{"_id":"7e854e97448b2f287a97a521cb2b17de","slug":"when-the-final-day-descended-artistic-creations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन कृतियों को देखने उमड़े कला प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन कृतियों को देखने उमड़े कला प्रेमी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर के तत्वावधान में अग्रसेन महिला पीजी कालेज में चल रही दो दिवसीय पेंटिग प्रदर्शनी रूपांकन मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रदर्शनी में महिला कलाकारों द्वारा प्रदर्शित की गई कृतियों ने दर्शंकों को लुभाया।
प्रदर्शनी में पहुंचे वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह ने कहा कि सृजन और सहयोग समाज में खत्म होता जा रहा है, इसलिए समाज में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। समाज को सही दिशा प्रदान करने में सृजन करने वाले ऐसे कलाकारों की आज के समय में भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका लीना मिश्रा ने कहा कि जिले में इस तरह की प्रदर्शनी से महिला कलाकारों को ऊर्जा मिली है। प्रदर्शनी में अंकिता सिन्हा, दिव्या अग्रवाल, दिपशिखा राय, जया गौर, ज्योति अग्रवाल, लीना मिश्रा, नेहा मिश्रा, दिव्या राय, प्रियंका अस्थाना, सादाफ बैग, सलोनी अग्रवाल, श्वेता शालू, स्मृति सिंह, स्नेहा सिंह, सुप्रिया राय, सुषमा सिंह, तृप्ति जायसवाल, लावन्या अग्रवाल, मदिहा, रिसिका अग्रवाल, साक्षी पांडेय और सिद्धि की पेटिंगों की सभी ने सराहना की।
प्रदर्शनी में डा. शशि श्रीवास्तव, डा. उमा त्रिपाठी, डा. शैलजा त्रिपाठी, डा. वंदना द्विवेदी, डा. निशा यादव, डा. इंदु, डा. आराधना सिंह, डा. जय प्रकाश यादव, माला द्विवेदी, डा. इंदुमति दूबे, डा. वीके सिंह, डा. संतोष सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल, डा. दिग्विजय सिंह रहे।