फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When CO Sagadi and BJP clashed, a ruckus ensued

जब भिड़ गए सीओ सगड़ी व भाजपाई, मचा हंगामा

Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
When CO Sagadi and BJP clashed, a ruckus ensued
आजमगढ़। सर्किट हाउस में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब रास्ता जाम कर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों का चालान काटने की बात सीओ सगड़ी ने कह दी। सीओ के इस बात पर भाजपाई भड़के उठे और जम कर दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप लगा। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ के व्यवहार की शिकायत मंत्री से भी किया और एसपी से फोन कर दो दिनों में सीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। इसके साथ ही चेतावनी भी दिया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री तक शिकायत की जाएगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को जिले में थे। वे 18 प्लस टीकाकरण के शुभारंभ के लिए जिले में आए थे। सीएचसी सठियांव पर टीकाकरण का उद्घाटन करने के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में लिए जुटे थे। मंत्री की गाड़ी के पीछे कई स्थानीय भाजपा नेताओं की गाड़ियां भी खड़ी थी। जिसके चलते जाम की स्थिति लग गई थी। इस बीच सीओ सगड़ी अपर मुख्य सचिव को लेकर वहां पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के रास्ता ब्लाक होने के चलते सचिव की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। जिस पर सीओ ने रास्ता जाम कर खड़ी गाड़ियों का चालान काटने को कह दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाड़ी जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री की है। जिस पर सीओ ने कहा कि किसी की भी गाड़ी हो, रास्ता जाम है तो चालान काटेगा ही। इसी बात को लेकर भाजपा नेताओं व सीओ के बीच तकझक हो गई। भाजपा नेता सहजानंद राय ने बहस के बाद मंत्री से शिकायत किया इसके साथ ही एसपी को भी फोन कर घटना से अवगत कराया। आधे घंटे तक चले वाद विवाद के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed