फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   WhatsApp group of 10 lakh people will make education department to save from corona

कोरोना से बचाने को शिक्षा विभाग बनाएगा 10 लाख लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप

Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp group of 10 lakh people will make education department to save from corona
आजमगढ़। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए को सौंपी गई है। जो खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से 10 लाख लोगों को इस ग्रुप से जोड़ेंगे। इसके बाद कोरोना संबंधित कोई भी जानकारी और अपील ग्रुप के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बाजारों में मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करके लोग अपनी नासमझी का परिचय दे रहे हैं। गांवों में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। जगह-जगह ग्रुप बनाकर बैठे गप्पें लड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक के लोगों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इस ग्रुप में लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। जो शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से हर गांव में ऐसे लोगों को इस ग्रुप से जोड़ेंगे जो लोग वाट्सएप चलाते हैं। इस वाट्सग्रुप को डायट परिसर में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहीं से जागरूकता से संबंधित प्रचार सामग्री को अपलोड किया जाएगा। साथ ही डीएम, कमिश्नर आदि की अपील को ग्रुप के माध्यम से गांवों तक प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार जोड़े जाएंगे लोग
सीडीओ आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस ग्रुप में लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए की है। यह लोग क्षेत्र में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों को सबसे पहले ग्रुप से जोड़ेंगे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी हर गांव से शिक्षक और ग्राम प्रधान को जोड़ेंगे। यह शिक्षक और ग्राम प्रधान गांव में वाट्सएप चलाने वाले हर व्यक्ति को इस ग्रुप से जोड़ेंगे। फिर कंट्रोल रूम से कोरोना से संबंधित प्रचार सामग्री इसमें प्रेषित की जाएगी जो इससे जुड़े हर व्यक्ति के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अभी लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए इस ग्रुप को बनाया जा रहा है। जिसमें कम से कम 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगों को जोड़ने के लिए डीआईओएस और बीएसए को जिम्मेदारी सौंपी गई है। × आनंद प्रकाश शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed